
किच्छा – ग्राम नजीमाबाद के जीरो बंधा व मछली झाला एवं पहाड़ी बस्ती और कलकत्ता फार्म क्षेत्र में विधायक निधि के 25 लाख रुपए की लागत से बने 17 सीसी मार्ग व गुरुद्वारा सिंह सभा कलकत्ता फार्म में सार्वजनिक भवन निर्माण के कार्य का आज क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने विधिवत लोकार्पण व शिलान्यास किया।
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा, जन भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतारे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा को माडल के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, वर्तमान में कई मुख्य मार्गो व संपर्क मार्गों का निर्माण पूरा हो चुका है तथा कई और सड़कों का निर्माण गतिमान है। भाजपा सरकार ने जनहित के कार्यों के लिए खुलकर धन खर्च किया जा रहा है। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की पुष्कर धामी सरकार ने कोरोना काल में भी विकास कार्यों को थमने नहीं दिया, वर्तमान में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर धरातल पर उतारा जा रहा है। भाजपा सरकार में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी।
विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि तेलियापुर, नजीमाबाद, सूर्यनगर, धौराडाम, बखपुर समेत दर्जनों गांव की जीवन रेखा पिपलिया से तेलियापुर बसगर मार्ग का पुनर्निर्माण कराया गया है साथ ही ग्राम सभा के अंदर आंतरिक दो दर्जन से अधिक मार्गों का नव निर्माण कराया गया है। जिसका आज लोकार्पण किया हैं।
लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेर सिंह, चरणजीत सिंह, महेंद्र सिंह, अजय साहनी, कमलेश आचार्य, गुरमुख सिंह , सरोज कुमार, मनोज जोशी, अजय जोशी, पुष्पेंद्र कुमार, जितेंद्र यादव, मुकेश यादव, सुभाष यादव, बग्गा सिंह, सतपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह, राजू, राजकुमार, किशोरी लाल, दीवान सिंह, तेज बहादुर, धनानंद तिवारी, विवेक पाठक, सरदार कक्का सिंह, अमरजीत सिंह, पुष्पेंद्र, नवजोत सिंह, जसवीर सिंह, जसमीत सिंह समेत दर्जनों ग्रामवासी मौजूद थे।





















