
किच्छा – देश की आज़ादी के पहले नगर के बीचो बीच बहने वाली लेफ्ट पाहा नहर कभी दर्जनों गाँवो के लिये जीवनदायी नहर हुआ करती थी और किसानो के खेतो की सिचाई के लिये साफ़ पानी उपलब्ध कराती थी। लेकिन जैसे जैसे नगर की आबादी बड़ी यही नहर नगर के लिये नासूर और बदनुमा धब्बा बन कर एक गंदे नाले में तब्दील हो गई। जिससे इसके पास रहने वाले नागरिको का जीवन नारकीय बन गया।
इस नहर की सफाई और कवरिंग करने की माँग काफी ज़ोरशोर से उठती रही.लेकिन कई विधायक और मंत्री सिर्फ इसके लिये आश्वासन ही देते रहे। जिससे इसका काया कल्प नहीं हो पाया।
लेकिन स्थानीय विधायक राजेश शुक्ला के संज्ञान में जब नागरिको ने इस लेफ्ट पाहा नहर का मुद्दा उठाया तो उन्होंने नगर के बीच बहने वाली इस नहर को कवरिंग करने के लिये योजना बनवाई और उसे शासन से पास भी करवाया।
आज़ादी के बाद नहर से गंदे नाले में तब्दील हुई लेफ्ट पाहा नहर के लिये उत्तराखंड शासन से प्रथम चरण के लिये 10 करोड़ 60 लाख रूपये की मंजूरी के बाद विधायक राजेश शुक्ला ने लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग कर सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर दिया है।
प्रथम चरण में नहर को कवर कर 1.5 कि.मी. सड़क का निर्माण 1060.26 लाख रुपए से किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक शुक्ला ने कहा कि उनके द्वारा उन सभी वादों को पूरा किया जा रहा है, जिसे उन्होंने किच्छा विधानसभा की जनता से किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। सरकार बिना किसी भेदभाव से विकास कार्यों को पूरा करा रही है। किच्छा विधानसभा में तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने का क्रम जारी है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एम्स के सेटेलाइट केन्द्र तक को किच्छा में लाया गया है।
वहीं, मॉडल डिग्री कॉलेज, हाईटेक रोडवेज का निर्माण कार्य खुरपिया में चल रहा है। विभिन्न योजनाओं को पूरा होता देख विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है और इसी कारण विपक्ष के नेता जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। मगर उन्हें पूरा भरोसा है कि किच्छा की जनता विकास की सोच रखने वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ है।
उन्होंने बताया कि लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग कर सड़क के निर्माण के लिए पहले चरण में 1.5 कि.मी सड़क के निर्माण हेतु 1060.26 लाख रुपए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य को पूरा कर सड़क को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर सभासद शोभित शर्मा, संदीप अरोरा, सुभाष तनेजा, राकेश गुप्ता, सरन संधू, मूलचंद राठौर, कुलदीप सिंह बग्गा, मनमोहन सक्सेना, बलकेश चौधरी, महेंद्र पाल, प्रकाश पंत, मुकेश कोली, इदरीश कुरैशी, प्रमोद ठुकराल, हर्ष गंगवार, हर्षित गंगवार आदि मौजूद थे।





















