– अज़हर मलिककाशीपुर – दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 14 दिसम्बर को काशीपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे, केजरीवाल यहां कार्यकर्ताओं में भी आगामी चुनावों को लेकर जोश भरने का काम करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए आयेंगे। चुनाव कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने आज पत्रकार वार्ता करते हुए ये जानकारी साझा की, उन्होने बताया कि आप सुप्रीमो को ये पांचवां दौरा है, जिसमे उत्तराखण्ड की जनता को और केजरीवाल तोहफे के रूप में अहम गारंटी की घोषणा भी कर सकते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काशीपुर दौरे को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गये हैं, काशीपुर के रामलीला मौदान में केजरीवाल विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे, साथ ही प्रदेश में पहली बार चुनावी मैदान में उतरने के लिए ठोस रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं से भी विशेष मुलाकात करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने बताया कि अरविंद केजरीवाल का काशीपुर दौरा कई मायनों में खास रहने वाला है, चुनाव के मद्देनजर जहां प्रत्याशियों के चयन को लेकर विशेष चर्चा की जायेगी, वहीं प्रदेश में चुनावी रणनीति को लेकर भी विशेष फोकस रहेगा, साथ ही जनता के सामने आप पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं से भी जागरूक किया जाएगा, दीपक बाली ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर दी गयी है, और बडी संख्या में कार्यकर्ता और जनता के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।



















