
-इंडिया नज़र ब्यूरो
देहरादून – आज उत्तराखंड विधानसभा भवन में देश के प्रथम CDS एवं भूतपूर्व थल सेनाध्यक्ष दिवंगत जनरल बिपिन रावत को विधायक राजेश शुक्ला ने पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए ये बेहद दु:ख की घड़ी है। हम पूर्ण रूप से शोकाकुल परिवार के साथ हैं और उनकी वेदना को साझा करने के लिए उपस्थित हैं।





















