– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम तेज़ी से चल रहा है। इसके लिये बीएलओ को प्राथमिकता के आधार पर निर्वाचक नामावलियों को अपडेट करने के निर्देश दिये गए है। साथ ही जिन युवाओ की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है। उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जायेगा।
कौस्तुभ मिश्र,उपजिलाधिकारी
यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि इलेक्शन कमीशन की गाइड लाईन और जिलाधिकारी के निर्देश पर शिविर लगा कर लोगो को जागरूक किया कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है उनका नाम निर्वाचक नामावलियों में अपडेट हो जाये। इसके लिये बीएलओ बूथ पर जाकर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कर रहे है ताकि किसी का नाम निर्वाचक नामावलियों में अपडेट होने से न रह जाये।
इसके लिये विशेष जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी जनता से अपील की है कि वो अपना नाम निर्वाचन नामावली में दर्ज होने से रह गया है उसे दर्ज करवा ले।
साथ ही उन्होंने कहा कि जिन नागरिको के मतदाता पहचान पत्र खो गए है,या बारिश से खराब हो गये है अथवा नामो में कोई त्रुटि है उसे भी सही किया जा रहा है। जिससे उन्हें नये पहचान पत्र मिल सके।
श्री कौस्तुभ मिश्र ने इंडिया नज़र को जानकारी देते हुए बताया कि जनता को नए पहचान पत्र बनवाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों इसके लिये ग्राम प्रधानों,बीडीसी सदस्यों एवं नगरीय क्षेत्र में सभासदो के साथ ही जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है। जिससे कोई मतदाता पहचान पत्र बनवाने से वंचित न रह सके। उन्होंने बताया कि वो स्वयं क्षेत्र में निरिक्षण कर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर देख रहे है।
उन्होंने सभी नागरिको से अपील भी की है कि यदि किसी को कोई दिक्कत या कोई शिकायत है तो वो किसी भी कार्य दिवस कर सकता है। जिससे उसकी समस्या का निदान तुरंत किया जा सके। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में टीम सभी बूथों पर अपना काम युद्ध स्तर पर कर रही है।





















