रुद्रपुर – तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पं0 रामसुमेर शुक्ल के 44वी पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित रामसुमेर शुक्ल स्मारक ट्रस्ट के संरक्षक दिनेश शुक्ला व उत्तराखंड स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष मनोहर लोहनी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
वक्ताओ ने कहा कि प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसुमेर शुक्ल का जन्म ग्राम भेड़ी तहसील रुद्रपुर जिला देवरिया तत्कालीन जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर 1915 को हुआ था, उन्होंने छात्र जीवन से ही नेतृत्व की क्षमता ने उन्हें एक अलग पहचान दी। स्व0 शुक्ल 1936 में लाहौर अधिवेशन में मात्र 21 वर्ष की आयु में जिन्ना के द्वीराष्ट्रवाद का खुले मंच से विरोध किया था व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी।
नैनी जेल इलाहाबाद व फतेहगढ़ जेल में हुए नजर बंदी कैदी के रूप में अनेक घोर यातनाएं सही। पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी द्वारा तराई को आबाद करने की जिम्मेदारी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी के नेतृत्व में गठित 3 सदस्य टीम को सौंपी गई, स्वर्गीय शुक्ल ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए तराई को आबाद किया। आज जो रुद्रपुर का विकसित स्वरूप दिख रहा है इसकी नींव 1956 में स्वर्गीय शुक्ल ने रखी थी।
स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल ने आमजन की समस्याओं को हल करने के लिए राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर आजीवन संघर्ष किया था, निरंतर संघर्षरत रहने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो गया और 4 दिसंबर 1978 को 63 वर्ष की आयु में रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर में उनका देहांत हुआ। वर्तमान पीढ़ी के युवाओं को स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल द्वारा की गई समाज सेवा और योगदान से प्रेरित होकर समाज सेवा करनी चाहिए।
पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मारक ट्रस्ट के संरक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ला जी की 44 मी पुण्यतिथि के अवसर पर कल विधायक निवास किच्छा में वृहद निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें निशुल्क चेकअप ऑपरेशन एवं दवाई वितरण किया जाएगा क्षेत्र की समस्त जनता से निवेदन किया कि पहुंचकर कैंप का लाभ उठाएं।
इस दौरान सफलता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगत सिंह परिहार,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला अध्यक्ष मनोहर चंद लोहनी, प्रताप धानक, ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, संजीव पांडे, अजीत पाठक, मनोज ठाकुर, शेर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरकार मियां, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।





















