
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – मौसम चुनाव का हो तो खबरों में बने रहने के लिये नेता लोग अजब गजब कामो को अंजाम देते रहते है। जिससे उनकी खबर हैडलाइन बन जाये। वैसा ही आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी किया। जिससे वो कुछ ही पलो में सोशल मीडिया की सुर्खिया बन गये।
दरअसल हुआ यह कि रुद्रपुर गांधी पार्क में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले के उद्धघाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे थे। समारोह के समापन पर जब उनका काफिला वापस जाने लगा तो मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क के बाहर राजमा चावल के एक ठेले पर अपनी गाडी रुकवा ली। उनके साथ प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, शहर विधायक राजकुमार ठुकराल भी थे। अचानक मुख्यमंत्री की गाडी रुकने से सुरक्षा दस्ते के हाथ पाँव फूल गये। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था क धता बता कर मुख्यमंत्री ने रस्तोगी राजमा चावल के ठेले पर राजमा चावल का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री को एक ठेले पर राजमा चावल खाने के वीडियो और फोटो कुछ ही पलो में सोशल मीडिया वायरल हो गये।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री बनने से पूर्व पुष्कर सिंह धामी अकसर राजमा चावल का स्वाद लेने गांधी पार्क के ठेलो पर स्वाद चखने आते रहते थे। कार्यक्रम के बाहर उन्होंने जैसे ही राजमा चावल के ठेले को देखा मुख्यमंत्री चाह कर भी अपने मन पर काबू नहीं रख पाये और राजमा चावल का स्वाद लेने ठेले पर रुक गये।
अब उनकी यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। ठेले केर स्वामी राजा राम रस्तोगी का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनने से पहले काफी बार उनके ठेले पर आ चुके है। आज मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके ठेले पर आने से उसका मान सम्मान काफी बढ़ गया है, जिससे वो काफी खुश है।





















