– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – एक प्रसव पीड़िता को अस्पताल में नर्सो के डिलीवरी न करने से गुस्साए विधायक राजेश शुक्ला ने अस्पताल पहुच कर खूब खरी खोटी सुनाई इसके बाद फिर प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कर प्रसव कराया गया।
दरअसल अस्पताल के समीप ही रहने वाली राजवती को प्रसव पीड़ा होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद पहुची थी,किंतु महिला चिकित्सक के छुट्टी पर होने के कारण नर्सो ने उसे वापस भेज दिया था। जहाँ से जब वो वापस जाने लगी तो खेल मैदान के पास महिला को प्रसव होने लगा।
पीड़ित को दर्द से बिलखता देख इस मामले की सूचना एक राहगीर ने विधायक राजेश शुक्ला को दी। जिस पर विधायक राजेश शुक्ला ने चिकित्सा अधीक्षक को फोन कर तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को निर्देशित किया एवं कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और राजवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कर प्रसव कराया, क्षेत्र में अपने कार्यक्रम को रोककर विधायक राजेश शुक्ला तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा पहुंचे और कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए चिकित्सा अधीक्षक को ड्यूटी पर मौजूद नर्सों के खिलाफ कार्यवाही करने को निर्देशित किया।
विधायक शुक्ला ने कहा कि सभी सुविधाओं से लैस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में जिस प्रकार का कृत्य कुछ लोगों द्वारा किया गया है, यह निंदनीय है यदि महिला चिकित्सक छुट्टी पर हैं तो ड्यूटी पर तैनात नर्सों को अपना पल्ला झाड़ने के बजाय मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर करना चाहिए था। जो नहीं किया गया जिस कारण राजवती को इस प्रकार की पीड़ा सहनी पड़ी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के त्रिपाठी ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को आश्वस्त दिया है।





















