
– अज़हर मलिककाशीपुर – आम आदमी पार्टी ने कुमाऊं के प्रवेश द्वार और मिनी पंजाब कहे जाने वाले ऊधमसिंह नगर के जसपुर से किसान संकल्प यात्रा का बिगुल फूंका है, आम आदमी पार्टी ने किसानों के समर्थन में अपना नया घोषणा पत्र जारी करते किसानों की तीन सूत्रीय मांगों का बी समर्थन किया, साथ ही तीन दिनों तक चलने वाली किसान संकल्प यात्रा का शुभारंभ पंजाब के सांसद भगवंत सिंह मान ने करते हुए घोषणा पत्र भी जारी किया।
आम आदमी पार्टी ने ऊधमसिंह नगर के जसपुर से किसान संकल्प यात्रा का आगाज किया है, जिसका शंखनाद पंजाब के सांसद भगवंत सिंह मान ने किया, उन्होने संकल्प यात्रा से पूर्व किसानों के लिए अपना घोषणा पत्र भी जारी किया। जिसमें सात घोषणाएं किसानों के लिए की गयी है, तीन सूत्रीय किसानों की मांगों के समर्थन के साथ ही मुआवजा राशि में बडोतरी, शुगर मिलों को पुनर्जिवित करने और गन्ना मुल्य का समय से भुगतान सहित कई घोषणाएं इस मौके पर की गयी।
जसपुर में आम आदमी पार्टी ने संकल्प यात्रा से अपना चुनावी अभियान भी जिले भर में शुरु कर दिया है, साथ ही किसानों के समर्थन में उतर कर आम आदमी पार्टी ने चुनावी विषाद भी बिछा दी है, जिसको लेकर पंजाब के सांसद ने भाजपा के खिलाफ भी जमकर प्रहार किया और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ बोला इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने भी किसानों के समर्थन में सांकल यात्रा में भाजपा की नीतियों पर जमकर हमला बोला।





















