– इंडिया नज़र ब्यूरो रूद्रपुर – ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में भाजपा नेता अजीत शाह के प्रयासों से कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अजय पाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। अजय पाल और उनके समर्थकों का विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों को उचित सम्मान दिया जायेगा। विधायक ठुकराल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित की सोच रखने वाली पार्टी है। भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान है। देश भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है देश की जनता इस बात का अच्छी तरह समझ चुकी है। केन्द्र में पिछले छह वर्षों के शासन में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम करके जनता के बीच अपनी मजबूत छवि बनायी है। भाजपा के शासन काल में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान कायम की है। दुनिया की निगाहें आज भारत की ओर है।
विधायक ठुकराल ने कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार ने पारदर्शी शासन देकर उत्तराखण्ड को विकास के शिखर तक पहुंचाने का काम किया है। विकास के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी।
अजय पाल के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में सुकांत मण्डल, मंगल सेन पाल, दयाशंकर गंगवार, अशरफ अली, दया राम गंगवार, भगवान दास गंगवार, हरजीत सिंह, सुरेश गंगवार, संजीव यादव, अम्बर सिंह, लालप्रसाद यादव, रोहताश गंगवार, संजीव कुमार, परमेश्वरी, बिट्टू, सतेन्द्र गंगवार, अनंतराम पाल, राहुल पाल, मुरारी लाल, राकेश, सचिन कुमार, सूरज रावत, नरेश पाल, अतुल, लाला राम, महेन्द्र पाल, रोहित पाल, जितेन्द्र , विशला, मनोज पासवान आदि शामिल थे। कार्यक्रम में अशोक यादव, महेश राय, अमलेन्दु ढाली, धीरेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, भूपराम लोधी, नरेन्द्र यादव, अजय नारायण, नारायण आईस, शैलेश यादव, सुरेश यादव, संतोष पाल आदि भी मौजूद रहे।





















