रुद्रपुर – भाईचारा एकता मंच द्वारा संचालित डिबडिबा के ब्यूटीशियन सेंटर का केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार व महिला जिला अध्यक्ष सुमन पन्त ने निरीक्षण किया और संगठन की महिलाओं को आत्मनिर्भरता से जीने के तरीके बताएं तहसील बिलासपुर की संगठन की प्रभारी ज्योति द्वारा संचालित पाम ग्रीन डिबडिबा में संचालित ब्यूटीशियन सेंटर में पहुंचे भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बन कर अपना जीवन यापन करना चाहिए और किसी भी अत्याचार का सामना करने की हिम्मत जुटाना चाहिए।
इस अवसर पर संगठन की महिला जिला अध्यक्ष सुमन पंत ने सभी महिलाओं को ब्यूटीशियन कोर्स ब सिलाई सेंटर के फायदे बताते हुए उन्हें खुद जीवन यापन करने के तरीके बताएं इस अवसर पर भाईचारा एकता मंच की रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी, डिबडिबा पाम ग्रीन की इंचार्ज ज्योति, पूजा, रवीना कुमारी योगिता भवानी उषा कुमारी साधना, प्रियंका ,छाया ,मंजू ,आशा देवी ,विलासबती, आरती, खुशी आदि महिलाएं मौजूद थी





















