
– अज़हर मलिककाशीपुर – महंगाई के मुद्दे पर राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है, जहां कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है वहीं भाजपा के अनुसार सब ठीक है, आखिर आम जनता को अच्छे दिन दिखाने वाली भाजपा सरकार ने महंगाई को जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। ये तो जगजाहिर है, लेकिन भाजपा भी अपनी ही सरकार की बुराई कैसे करे, लेकिन कांग्रेस भी अब महंगाई के मुद्दे की बैसाखी बनाकर अपनी खोई हुई साख लौटाने की कोशिश में जुट गयी है।
कभी सड़कों पर उतर कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा ने सड़क का साथ नहीं छोड़ा और तत्कालीन केंद्र की सरकार के खिलाफ तरह तरह के प्रपंच रच कर आंदोलन और प्रदर्शन किये, इन प्रदर्शनों में भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता भी सड़कों पर उतर कर जनता के हितैषी बने और प्रदर्शनों ने महंगाई पर जमकर गरजे। लेकिन सत्ता का सुख बहुत कुछ भुला देता है साहब, आज भाजपा शायद अपने उन प्रदर्शनों को भूल चुकी है। यही वजह है कि महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिससे आम जनता के साथ ही किसान भी आहत है और आंदोलन की राह पर है।

वहीं कांग्रेस भी अब महंगाई के मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहती और महंगाई के मुद्दे को सीढी बनाकर जनता की हमदर्दी लूटने से पीछे नहीं हट रही है, जिसको लेकर उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी ने अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है।
भाजपा के नेताओं को महंगाई पर कुछ बोलना ही नहीं है, लिहाजा वो उन मुद्दों पर चर्चा ही नहीं करना चाहते। जहां जवाब देना उनकी पहुंच से बाहर है, लेकिन महंगाई भाजपा के अनुसार इतनी नहीं है जिससे आम जनता को तकलीफ हो, लेकिन आम जनता की तकलीफ क्या है खुद ही सुनिये।
फिल्मी गीत ‘सखी सईया तो खुब ही कमात है महंगाई डायन खाये जात है’ ये गीत शायद आज सटीक बैठता है। उस आम जनता के लिए जो कमर तोड महंगाई से जूझ रही है, लेकिन सत्ता में बैठे नुमाइंदों को शायद आम जनता का दर्द नहीं दिखता, वहीं कभी महंगाई पर भाजपा जनता के बीच प्रपंच रच कर आंदोलन करती थी, लेकिन वो ही भाजपा आज आसमान छूती महंगाई पर आल ईज वेल बता रही है। जबकि कांग्रेस अब भाजपा को घेरने के लिए सड़कों पर उतर कर जनता की हमदर्द बनकर महंगाई के मुद्दों को सड़कों पर उतर रही है।





















