
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने सभी प्रदेश एवं नगरवासियो को दीपावली पर्व की शुभकामनाये देते हुए कहा कि यह पर्व रोशनी और पवित्रता का त्यौहार है। इस त्यौहार हो अपने परिवार के साथ उमंग ुलास के साथ मनाये।
विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि दीपावली का पर्व यहां के विविध त्यौहारों का में सबसे अहम है. वर्ष की शुरुआत में ही खिचड़ी से लेकर अंत तक छठ पूजा मनाने वाले इस देश में ऐसे कई त्यौहार आते हैं। जो एकता के परिचायक भी बनते हैं। इन्हीं में से एक है कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला त्यौहार दिपावली है।
उन्होंने कहा कि भारत में हिन्दुओं के इस सबसे खास त्यौहार को सभी धर्मों के लोग समान हर्षोल्लास से मनाते है. दीपावली को असत्य पर सत्य की और अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाया जाता है.दीपावली मर्यादा, सत्य, कर्म और सदभावना का सन्देश देता है. सबके साथ मिलकर मिठाई खाने से आपसी प्रेम को बढ़ाने का संदेश मिलता है तो नए कपड़ो में सजे नन्हें-नन्हें बच्चों को देख लगता है काश हम भी बच्चें होते. पटाखों और दीपों की रोशनी में नहाया वातावरण धरती पर आकाश के होने की गवाही देता नजर आता है।
विधायक राजेश शुक्ला ने दीपावाली पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं का उपजिलाअधिकारी कस्तुभ मिश्र, क्षेत्राधिकारी ओ०पी० शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के संग मुख्य बाज़ार, किच्छा का निरीक्षण किया एवं अपने क्षेत्र की जनता एवं व्यापारियों को दीपावाली की बधाई देने के साथ किसी प्रकार की असुविधा आदि होने पर मेरे संज्ञान में लाने हेतु आग्रह किया। उस दौरान विधायक राजेश शुक्ला में पटका बाज़ार का निरीक्षण किया दुकान से वंचित व्यापारियों को भी लाइसेन्स देने का निर्देश दिया ।





















