– अज़हर मलिकबाजपुर – राम भवन धर्मशाला में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने सैकड़ों लोगों को आपदा सहायता राशि के चैको का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा के दौरान मृत लोगों के प्रति दुःख व्यक्त किया।
बता दें कि प्रदेश में हुई भारी बारिश से भारी संख्या में लोगों का नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं दर्जनों की संख्या में लोग अपनों को छोड़कर जा चुके हैं। वही प्रदेश सरकार द्वारा भारी बारिश से आई आपदा से हुए नुकसान पर मरहम लगाने के लिए सहायता राशि के चैको का वितरण किया जा रहा है। इसी के चलते बाजपुर की राम भवन धर्मशाला में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने सैकड़ों परिवारों के लोगों को आपदा सहायता राशि के चेकों का वितरण किया।
इस दौरान अरविंद पांडे ने कहा कि बारिश से प्रदेश के हर वर्ग के लोगों का भारी नुकसान हुआ है, जिसकी प्रदेश सरकार भरपाई नहीं कर सकती है लेकिन उन लोगों को मदद पहुंचा कर सरकार और उनके अधिकारी लगातार कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आपदा की चपेट में आकर मृत लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया।





















