
किच्छा – भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के साथ पुलभट्ठा बंगाली कॉलोनी में आपदा प्रभावित 170 परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक दिए। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी जताया।
विधायक राजेश शुक्ला पुलभट्ठा के बंगाली कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। विधायक शुक्ला ने कहा कि आपदा पर किसी का जोर नहीं। सरकार आपदा प्रभावित लोगों से साथ खड़ी है, किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने प्रशासन से बात आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता राशि देने के लिए कहा था जिस पर प्रशासन की मदद से 170 पीड़ित परिवारों को 6 लाख रुपये के चेक वितरित किये गए हैं।
वहीं बीते रोज भी 97 परिवारों को राहत चेक दिए गए हैं। कहा कि प्रभावित परिवारों को मदद का सिलसिला जारी है। प्रशासन को आपदा से हुए नुकसान का आंकलन करने को निर्देशित कर दिया गया है। वहां पर राकेश गुप्ता, चंदन जायसवाल, रघुवीर सिंह, मनमोहन सक्सेना, संदीप अरोरा, गुलशन सिंधी, सदानंद गायन, किरण मंडल, मंगली राम, अंग्रेज सिंह, संपूर्ण सिंह, किशन वाला, विवेक विश्वास, जयदेव बंगाली मौजूद थे।





















