
किच्छा – विधायक राजेश शुक्ला ने आज अपने आवास पर सप्ताहिक जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे 202 फरियादियों की समस्याओं को सुन मौके पर ही अधिकारियों के साथ मिलकर निस्तारण किया।
जनता दर्शन कार्यक्रम में विद्युत विभाग से संबंधित 2 दर्जन से अधिक मामलों का अधिशासी अभियंता विद्युत राकेश मौर्य के साथ मौके पर ही विधायक राजेश शुक्ला ने त्वरित निस्तारण किया।
सतुईया ग्राम प्रधान बृजेश लोधी ने गांव के लटकते तारों को बदलने, जवाहर नगर वार्ड मेंबर पूजा डिमरी ने विद्युत तारों को शिफ्ट करने, पुरानी मंडी के लोगों ने विद्युत खंभे लगवाने, वार्ड नो विक्की कॉलोनी के लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, भूढ़ा देवरिया के लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने समेत दो दर्जन से अधिक विद्युत मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया साथ ही जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे राशन कार्ड से संबंधित फरियादियों का मौके पर ही पूर्ति निरीक्षक के साथ समस्याओं का निस्तारण किया।
विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है, सप्ताहिक जनता दर्शन कार्यक्रम में 200 से अधिक फरियादियों के पहुंचने से यह प्रतीत होता है कि जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होता है। जनता दर्शन कार्यक्रम मुख्य रूप से विजेंद्र यादव, सुनील पांडे ,विवेक राय, सरन संधू, संदीप अरोरा, मनमोहन सक्सेना, महेंद्र पाल, जितेंद्र गुप्ता, मीनाक्षी बरेजा, कुसुम गंगवार, वंदना कुशवाहा, चूड़ामणि सागर समेंत सैकड़ों फरियादी मौजूद थे।





















