
– अज़हर मलिकबाजपुर – ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी युवक ने कोतवाली में गांव के तीन लोगों पर उसकी माता के साथ मारपीट और बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। साथ ही पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
बता दें कि बाजपुर के ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी एक युवक ग्रामीणों के साथ बाजपुर कोतवाली पहुंचा। जहां युवक ने कोतवाली में गांव के एक व्यक्ति ओर उसके दो पुत्रों पर उसकी माता के साथ मारपीट करने और बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि उसकी माता मजदूरी करके घर का पालन पोषण करती है। जब उसकी माता गांव के एक व्यक्ति से मजदूरी के पैसे लेने गई तो उस व्यक्ति ने अपने दोनों पुत्रों के साथ उसकी माता के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर तीनों ने उसकी माता का बलात्कार करने का प्रयास।
उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान उसकी माता के सर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान उन्होंने तीनों पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वहीं सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है जिसमें जांच की जा रही है और मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।





















