
– अज़हर मलिकऊधम सिंह नगर – जिले में नशे से युवा बर्बाद हो रहे हैं। कई स्थानों पर नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है और नई पीढ़ी के युवा इसकी चपेट में ज़्यादा आ रहे हैं। नशीले पदार्थो की अवैध बिक्री भी पुलिस के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कानून और कड़ी सजा का प्रावधान हैं। इसके बाद भी आए दिन इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। जो एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।
जिले के पुलिस मुखिया दलीप सिंह कुँवर ने ऐसे नशे के सौदागरों के खिलाफ पूरे जिले में सख्त कदम उठाने के निर्देश दिये है। जिले में नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें लगातार पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों को पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है।
उसी क्रम में प्रतापपुर चौकी पुलिस द्वारा गस्त के दौरान अभियुक अंकुर खुराना पुत्र जीवन सिंह खुराना निवासी मानपुर थाना काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को 4.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह लंबे समय से इस नशे के कारोबार में लिप्त है। इस स्मैक को ऊंचे दामों पर बेचना बेचता है।
गिरफ्तार अभियुक्त से से नशे के कारोबार के वारे में पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस द्वारा अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
वही आपको बता दें कि नशे के सौदागरों पर कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, SSI प्रदीप मिश्रा, रूबी मौर्य प्रभारी चौकी प्रतापपुर,कांस्टेबल हेमचंद्र कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह शामिल थे।





















