– किच्छा की ऐतिहासिक रामलीला का उद्योगपति पुनीत मित्तल ने किया शुभारंभ
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – नवयुवक कला केंद्र के तत्वाधान में चल रही नगर की ऐतिहासिक प्रभु श्री राम की लीला में रामलीला के पांचवें दिन के केक्कई मंथरा संवाद का मंचन किया गया। राजा दशरथ की ओर से राम को राज्य देने के निर्णय पर मंथरा यह समाचार केक्कई को देती है साथ ही उसके कान भर्ती है,कि यदि राम राजा बन गए तो तुम्हारे पुत्र भरत और शत्रुघ्न का कोई भविष्य नहीं रहेगा कि उसकी बातों में आकर केक्कई कोप भवन में जाकर बैठ जाती है।
कल रात्रि रामलीला मंचन का शुभारंभ आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं उद्योगपति पुनीत मित्तल द्वारा रामलीला का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात श्री राम की आरती उतारते हुए मुख्य अतिथि पुनीत मित्तल ने श्री राम के जीवन को आत्मसात करते हुए प्रभु राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान भी किया।
वही शनिवार रात्रि संपन्न हुई नगर की 5 वे दिन की रामलीला में मंचन के दौरान केकई के कोप भवन जाने की बात सुनकर राजा दशरथ उनके पास जाते हैं। केक्कई उनसे अपने पूर्व में दिए गए वचन देने का वादा ले लेती है कि पहले वचन के रूप में भरत के लिए अयोध्या का राज पाठ और दूसरे बचन के रूप में राम को 14 साल का बनवास मांगती है,वही राजा दशरथ रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाए के कारण केक्कई को वरदान दे देते हैं। इस अवसर पर भारी संख्या में मंचन देखने की भीड़ रही उपस्थित थी।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल,सचिव मनोज गुप्ता, निर्देशक जितेंद्र अग्रवाल, मंच सचिव हरीश सक्सेना, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, विकास दाबड़ा भारत भूषण जोशी, रिंकल गुप्ता, कुंज बिहारी, अनुज सक्सैना, रविश सक्सेना, कमल भाटिया, अंशुल गंगवार, प्रवीण सेन, सन्नी अग्रवाल,रविंद्र पाल सिंह, हंसपाल,गौरव गोयल, दुलीचंद चांगल, शिवम चांगल, योगेश अग्रवाल, विजय कुमार, नरेन्द्र राठौर, देव भाटिया, विवेक आर्या योगेश अग्रवाल, देव भाटिया, रमाकांत, मनोज कक्कड़, ध्रुव कालड़ा, साहिल अग्रवाल, सुजल सहित तमाम सदस्य मौजूद थे।




















