– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे लोकार्पण– रुद्रपुर के इतिहास में दर्ज होगा सबसे ऊँचे तिरंगे का नाम– विधायक राज कुमार ठुकराल के प्रयासों से हुआ यह काम

रुद्रपुर – तिरंगे की शान ही निराली है,यह देश के करोडो लोगो की भावना से जुड़ा है। इसके तीन रंग ही देश की एकता अखंडता को प्रदर्शित करते है। ऐसा ही एक तिरंगा कल गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में भी लहरायेगा। लेकिन यह ऊंचाई के मामले में राज्य का सबसे बड़ा और ऊँचा तिरंगा होगा। इसकी ऊंचाई 191 फिट है।
इसके लोकार्पण के लिये राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रुद्रपुर पहुंचेंगे,जिनके हाथो इस झंडे को फेहराया जायेगा। मुख्यम्नत्री के साथ इस आयोजन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट , कबीना मंत्री बंशीधर भगत, यतीशवरानंद स्वामी व अरविंद पांडे भी उपस्थित रहेंगे।
आपको बता दे इस विशाल झंडे को ऑटोमेटिक गरारियो द्वारा ऊपर पहुँचाया जायेगा। इसका उद्धघाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। झंडे को विशेष रूप से बनाया गया है। इसकी ऊँचाई 191 फिट होगी। झंडे को विशेष प्रकार के कपडे से बनाया गया है। उद्धघाटन के बाद रुद्रपुर के लिये यह ऐतिहासिक बन जायेगा। झंडे के चारो और लाईटो का विशेष प्रबंध किया गया है। जिससे रात को रौशनी में यह अपनी आभा बिखेर सके।
राज कुमार ठुकराल,विधायक
विधायक राज कुमार ठुकराल का कहना है कि उनके प्रयासों से देश की आन बान शान तिरंगा लहरायेगा। इसके भव्य आयोजन के दौरान कबूतरों के साथ ही कई सौ गुब्बारों को भी हवा में उड़ाया जायेगा और बन्दे मातरम् की धुन से देश भक्ति को जाग्रत किया जायेगा।
राज कुंमार ठुकराल ने इस अवसर पर सभी को आमंत्रित किया है,जिससे वो भव्य आयोजन में शामिल हो सके और तिरंगे को लहराने के पलो को यादगार बना सके।





















