
– उवैस सिद्दीकी हल्द्वानी – कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस में वापसी की चर्चाएं तेजी से चल रही है। बीते दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा के कुछ विधायकों के कांग्रेस के संपर्क में होने की बात कही थी। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव, हरीश रावत ने भी इस ओर इशारा किया था।
वही जिसके बाद अब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता, दीपक बल्यूटिया ने भी इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस की विचारधारा के साथ शुरू से जुड़े हुए हैं और किन्ही कारणों से वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन वह राज्य के विकास में अपनी भागीदारी देना चाहते हैं। वह कांग्रेस की विचारधारा से पूरी तरीके से प्रभावित है वह पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
आप को बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जिस तरह से यह बात कही है उसमें कहीं ना कहीं कोई बात जरूर हुई है, क्योंकि गणेश गोदियाल और हरीश रावत बिना किसी आधार के कोई बात नही कहेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता, दीपक बल्यूटिया ने कहा कि कांग्रेस किसी में भेदभाव नहीं करती और न ही किसी को लड़ाने की बात करती है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से राज्य में सत्ता पर काबिज़ होगी।





















