– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – विधायक राजेश शुक्ला ने श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, भगवानपुर में नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि सर्व समाज के हितों की रक्षा और क्षेत्र का विकास करना ही उनका लक्ष्य है। समाज में बिना किसी भेदभाव से विकास कार्यो को कराया जा रहा है। भवन के लोकार्पण पर गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी ने विधायक राजेश शुक्ला को सरोपा भेंटकर आभार भी जताया।
मंगलवार को किच्छा विधानसभा के भगवानपुर में स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक शुक्ला ने कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के अपने वचन के अनुरूप ही भाजपा सरकार विकास कार्य कर रही है। सरकार की तमाम कल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारा गया है। जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। किच्छा के विकास के पथ पर अग्रसर है, यहां इन्टरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की स्वीकृति से लेकर मॉडल डिग्री कॉलेज का निर्माण, बड़ी पानी की टंकी का निर्माण समेत अन्य विकासकारी योजनाएं गतिमान हैं।
इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा भी दिलाया गया है। उन्होंने गुरुद्वारे में 10 लाख की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण कर उसे समाज को समर्पित किया। वहां पर कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, शेर सिंह विर्क, गुरमुख सिंह, अमरजीत सिंह, बंटी, मुन्नी बेगम, जसविन्दर कौर, अमृतपाल सिंह, विक्की, गुरविन्दर सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, हरभजन सिंह, जसवीर सिंह, कमलेश आचार्य, चरनजीत सिंह, बाबा दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।





















