
– नाहिद खान के साथ उवैस सिद्दीकी
हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर नया राजनीतिक धमाका किया। राज्य में अपनी सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने के वादों के होर्डिंग और पोस्टरों के बाद उन्होंने बेरोज़गारो को लेकर धमाकेदार ऐलान किया।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो हर परिवार के एक युवक बेरोज़गार युवक को पाँच हज़ार रूपये बेरोज़गारी भत्ता दिया जायेगा। राज्य में बेरोज़गार युवाओ की नब्ज़ पकड़ते हुए उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के उधोगो में उत्तराखंड के अस्सी प्रतिशत लोकल लोगो को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।
यही नहीं,बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओ को लुभाने के लिये केजरीवाल ने राज्य में सरकार बनने पर 6 महीने के अंदर एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी कर दिया।
दिल्ली की सियासत में तहलका मचाने के बाद अब अगला राज्य आम आदमी पार्टी के लिए उत्तराखंड है। अरविन्द केजरीवाल कर्नल कोटियाल को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर चुके है। अब वो अपना कुनवा बढ़ाने के लिये उत्तराखंड के सभी जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में अपने मज़बूत प्रत्याशियों की तलाश कर रहे है। आम आदमी पार्टी की दस्तक से सत्ताधारी भाजपा के साथ ही मुख्य विपक्षी कांग्रेस की धड़कने भी बढ़ने लगी है।

आज जब हल्द्वानी में अरविन्द केजरीवाल पहुंचे तो उनको देखने सुनने काफी संख्या में भीड़ पहुंची थी। धीरे धीरे आम आदमी पार्टी भी राज्य में तीसरी राजनीतिक ताकत बन कर उभर रही है। ऐसे में राज्य में आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करती है,तो सत्ता की चाबी उसके हाथ में ही रहेगी,एक तरह से वो रजय में किंग मेकर का काम करेगी।





















