– अज़हर मलिककाशीपुर – बैसाखी के सहारे चल रही काशीपुर कांग्रेस को फिर से खडा करके दौडाने के लिए युवा नेतृत्व ने हाईकमान के सामने अपनी दावेदारी की पेशकश की है, खेल के मैदान में अपने विरोधियों को पस्त करने वाले नेशनल खिलाड़ी और कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता राजीव चौधरी ने दावा किया है कि हाईकमान यदि उनको अवसर देता है तो वो काशीपुर सीट पर जीत दर्ज कर बीस सालों से भाजपा की झोली में पड़ी काशीपुर सीट को फिर से कांग्रेस के खाते में डाल सकते हैं।

काशीपुर में कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी पुराने पिलरों के चलते कभी कांग्रेस को उभार ही नहीं पायी। नये चेहरों को कभी इस सीट पर अवसर ही नहीं दिया गया, कार्यकर्ताओं को सम्मान के रूप में महज पदों से तो नवाजा गया। लेकिन उनके कार्यों की सराहना के रूप में कभी चुनावी मैदान का रास्ता ही नहीं देखने दिया।
वहीं इस बार नेशनल खिलाडी राजीव चौधरी ने काशीपुर सीट से अपनी दावेदारी पेश करते हुए हाईकमान से दावा किया है, कि यदि पार्टी हाईकमान उनको अवसर देती है तो बिखरी हुई कांग्रेस संगठन को काशीपुर में फिर से एकजुट कर काशीपुर सीट पर फिर से कांग्रेस का परचम लहरा सकते हैं।
लम्बे समय से कांग्रेस में रहकर कार्य करने वाले राजीव चौधरी नेशनल खेलों से अपनी पहचान के लिए जाने जाते है, राजीव ने खेल के मैदान में बडे बडे सूरमाओं को धूल चटाई है, वहीं अब राजीव राजनीति के मैदान में विरोधियों को धूल चटाने के लिए अपनी दावेदारी जता रहे हैं, राजीव चौधरी लम्बे समय से खिलाडियों को खेल के मैदान में तैयार कर देश का गौरव बडा रहे हैं।
यही नहीं, राजीव चौधरी ने कई खिलाडियों को खेल के माध्यम से रोजगार से भी जोडा है, क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्यों से आम जनता में भी उनकी गहरी पैठ है, जिसके चलते राजीव चौधरी ने चुनावी मैदान में उतर कर आम जनता की सेवा का मन बनाया है, साथ ही विकास से पिछडे काशीपुर शहर को फिर से विकास की मुख्यधारा से जोडने के लिए राजीव चौधरी ने कांग्रेस के सामने अपनी दावेदारी पेश कर आलाकमान को भी हैरत में डाल दिया है।





















