किच्छा – प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोरा व कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने किच्छा के नव नियुक्त एसडीम कोस्तुभ मिश्र से मिलकर उनको किच्छा का एसडीएम नियुक्त किये जाने पर स्वागत किया।
इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोरा ने कहा कि नव नियुक्त उप जिलाधिकारी क्षेत्र की तमाम समस्याओं से रूबरू होकर जल्द किच्छा के लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
वही कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने कहा कि नव नियुक्त उपजिलाधिकारी का स्वागत है और हमें आशा है कि वह शहर में अच्छा काम करेंगे वही दोनों पदाधिकारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से उप जिला अधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।





















