– अज़हर मलिकबाजपुर – अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की तेज़तर्रार पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा ने अवैध खनन में लिप्त 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज़ कर दिया। जिससे खनन माफिया में खलबली मची हुई है। कई वाहन चालक तो पुलिस को आता देख वाहन छोड़ कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर दिया है।

बता दें कि बाजपुर के बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र से गुजरने वाली कोसी नदी में सरकार द्वारा खनन पर रोक लगाए जाने के बाद भी अवैध खनन का काला कारोबार जमकर फल फूल रहा है। जिस पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन नाकाम साबित दिखाई दे रहा है।
वही अवैध खनन की सूचना मिलते ही सीओ वंदना वर्मा ने पुलिस टीम के साथ ग्राम जोगीपुरा में छापेमारी की। जहां पुलिस को देखते ही खनन माफिया मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से अवैध खनन में लिप्त 6 वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया।
सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते कार्यवाही अमल में लाई गई है। उन्होंने बताया कि वाहनों को सीज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।





















