– उवैस सिद्दीकी
नैनीताल – उत्तराखंड की पर्यटक नगरी नैनीताल जाने वाले मार्ग पर बीती रात लगातार हो रही बारिश से केहर बरपा दिया। डॉन बास्को स्कूल के पास आधी सड़क भूस्खलन से खाई में समा गई। यह तो गनीमत रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। अब इस मार्ग को पुलिस ने यातायात के लिये पूरी तरह बंद कर दिया है।
आपको बता दे कि बारिश की वजह से पहाड़ में कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है। अब तब तक यह मार्ग वाहनों के लिए बंद रहेगा जब तक यह सही न हो जाये। नैनीताल जाने वाले सैलानियों और अन्य लोगो के लिये वैकल्पिक मार्ग से गुज़रना होगा। अक्सर बरसात के मौसम में पहाड़ दरकने लगते है,जिससे पहाड़ के लोगो की मुश्किलें बढ़ जाती है।





















