
– अज़हर मलिकबाजपुर – किसानों ने करनाल में टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा की भाजपा सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने सरकार को मांग पूरी ना होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
बता दें कि बाजपुर के किसान नेता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में दर्जनों किसान भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। जहां किसानों ने हरियाणा के करनाल में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान किसानों ने हरियाणा की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अब बर्बरता पूर्वक बर्ताव कर रही है। जिसने अंग्रेजी हुकूमत को एक बार पुनः याद दिला दिया है। इस दौरान जगतार सिंह बाजवा ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भले ही वह किसानों पर लाठियां और गोलियां चलवा दे लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर डटे रहेंगे।





















