
– अज़हर मलिकबाजपुर – राजनीतिक रसूख रखने वाले राजनीतिक दलों के नेताओ ने अपने अपने राजनीतिक दलों के नेताओ तस्वीरो वाली फ्लैक्सी से बिजली विभाग के पोलो को पात दिया है। अब बिजली विभाग ने इस फ्लेक्सी युद्ध के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर आम आदमी पार्टी के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों के खिलाफ मुकदमा दर करवाया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियों के कार्यकर्ता बड़े-बड़े होल्डिंग लगाकर जनता में अपनी पैठ बनाने का प्रयास कर रहे है। वही आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा विद्युत पोल पर बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाए गए हैं। विद्युत पोल पर फ्लेक्स की बढ़ती संख्या से विद्युत विभाग के कर्मचारियों को विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अब इस मामले में एक्शन लेते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ गुलशन बुलानी ने कोतवाली में तहरीर देकर आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
वहीं पुलिस ने विद्युत विभाग के अधिकारी की तहरीर पर आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान विद्युत विभाग के एसडीओ गुलशन बुलानी ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है जिसके चलते कार्यवाही अमल में लाई गई है।





















