– मुन्ना अंसारी
लालकुआँ – नगर पंचायत लालकुआँ के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह कितने घमंडी है,कि वो अपने वार्ड सभासद का सम्मान नहीं करते है,उनकी राय का भी कोई महत्व नहीं समझते। इसी बात का गुस्सा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पहुंच कर एक वार्ड सभासद ने सार्वजानिक रूप से व्यक्त किया। वार्ड सदस्य ने मंच से ही अध्यक्ष को खूब खरी खोटी सुनाई। लेकिन कुर्सी के नशे में चूर एक बार भी अध्यक्ष ने अपने सदस्य की बात को महत्व देना मुनासिब नहीं समझा। अब इस राजनीतिक घमासान में वार्ड मेम्बर ने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
दरअसल आज नगर पंचायत के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद नगर पंचायत के मीटिंग हाल में सम्मान सामारोह मनाया जा रहा था। जिसमे प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरित किये जा रहे थे। इसी बीच अचानक कार्यक्रम मे नगर पंचायत वार्ड नम्बर 2 के सभासद धन सिंह बिष्ट ने चेयरमैन लालचन्द्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
वही सभासद धन सिंह बिष्ट ने बिना सभासदो के संज्ञान मे लाये कार्य करने का आरोप लगाया। काफी देर तक सभासद चेयरमैन मे नोकझोक होती रही। जिसके बाद कई लोगों ने सभासद को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वो एक न माने और कार्यक्रम को छोड़ कर मिटिंग सभागार से बाहर चले गये हंगामा होने से कार्यक्रम मे पहुँचे युवाओं और जनप्रतिनिधि सकते मे पड़ गये। हालांकि बाद मे अन्य सभासदो के हस्तक्षेप के बाद नाराज सभासद के सुर बदल गये और उन्होने अपने को रावण बताते हुए कहा अपनी तेज आवाज का हवाला दिया। हालांकि यह पूरी घटना मीडिया के कैमरे में कैद हो गई,जिसमे वार्ड सभासद अपनी नाराज़गी और गुस्सा दिखा रहे है।
यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी नगर पंचायत की कुर्सी पर बैठते ही लाल चंद मनमाने तरीके से नियमो की अवहेलना कर कार्य कर रहे है। क्षेत्र में विकास के कार्य मंद गति से चल रहे है। नागरिको का गुस्सा भी अध्यक्ष के प्रति भड़क रहा है।





















