
काशीपुर – किसी बेगुनाह को गुंडों से बचाने की सज़ा धकिया गुलाबो ग्राम के लीला सिंह को मिली है। लेकिन पुलिस इनके घर में तोड़फोड़ और तांडव मचने वालो के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। अपने साथ हुई ज़्यादती के खिलाफ इन्होने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाईं है।
दरअसल मामला 17 जून 21 का है,शाम को करीब साढ़े पांच बजे के लगभग ग्राम कल्याणपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद के रहने वाले रितिक राठौर गुंडों से बचने के लिए भागता हुआ उनके घर में बचाओ बचाओ करते हुए घुस गया। इसके पीछे एक दर्जन के लगभग गुंडे लाठी डंडो से लैस इसे मारने के लिये पीछे से घर में घुस गये और जिस कमरे में रितिक छुपा था,उसे निकाल कर बुरी तरह निकाल कर मारा।
लीला सिंह का कहना है कि जब हम घर वालो ने रितिक को बचाने की कोशिश की तो बाहर से आये गुंडों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी और हमारे साथ भी मारपीट की। हमारे शोर मचाने पर ग्रामीणों के आने पर धमकी देते हुए भाग गये।
इस घटना की सूचना लीला सिंह द्वारा पुलिस को दी गई किन्तु अभी तक गुंडों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसी मामले को लेकर लीला सिंह एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से मिले और उन्होंने कार्यवाही की मांग की है और टूटे सामान का मुआवज़ा दिलाने की मांग की है।
इस मामले में रितिक राठौर का कहना है कि वो कही बाहर जा रहा था,कि कुछ लोगो द्वारा उसका पीछा किया गया और उसपर हमला किया गया। वो अपनी जान बचाने के लिये लीला सिंह के घर में छुपा था। लेकिन वहा भी गुंडों ने मारपीट की। मेरा इनसे मामूली विवाद हुआ था। जिसको लेकर इन्होने घर में घुस कर हमला किया था। रितिक राठौर ने इस मामले में जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।



















