– अज़हर मलिककाशीपुर – नई लाइफ पार्टनर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने की शुरुआत Wedding Resorts से होती हैं। लेकिन इन दिनों वेडिंग रिजॉर्ट वाले अपने रिजॉर्ट की जगमगाती लाईटे की रोशनी चोरी की बिजली से जगमगा रहे थे।
बिजली विभाग के छापे के बाद यह मामला उजागर हुआ है। काशीपुर के जसपुर रोड पर स्थित बेसपॉइंट के नाम एक wedding resort संचालित होता है। जिसकी लाइटों की डेकोरेशन दूर-दूर तक चर्चाओं का विषय बनी रहती है। अब अपनी बेस पॉइंट को लाइटों से जगमग कराने वाला बेस पॉइंट के संचालक बिजली चोर निकले।
आपको बता दें कि लगातार बिजली विभाग को लाइट चोरी की सूचना मिल रही थी,इसको लेकर बिजली विभाग की टीम ने देर रात्रि छापा अभियान शुरू किया। जिसमें बिजली विभाग को बेस पॉइंट और प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में बिजली चोरी रंगेहाथ पकड़ी गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कुंडा थाना में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।





















