– अज़हर मलिकऊधम सिंह नगर – बाजपुर पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा फल घोषित होने के बाद उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परीक्षा फल घोषित किया गया है। जिससे छात्रों में खुशी की लहर बनी हुई है।बाजपुर पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड बोर्ड द्वारा घोषित किए गए परीक्षा फल पर खुशी जाहिर करते हुए परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान अरविंद पांडे ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 99% से अधिक छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही अरविंद पांडे ने परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं के विशेष परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने की ईश्वर से कामना की और छात्र-छात्राओं से देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने की अपील की।





















