
किच्छा – नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी के दिशा निर्देशन में किच्छा के शुगर फैक्ट्री स्थित खेल मैदान में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों को चिन्हित करने के लिए कहा गया और उनकी उचित काउंसलिंग के जरिए उनका उपचार भी कराने के प्रयास को कहा गया।

इस मौके पर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नगर के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला के प्रयास से एक पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई गई व्यापारी नेता नितिन फुटेला के सहयोग से उन्हें सम्मानित भी किया गया।
वहीं कोतवाली किच्छा पुलिस के एसएसआई राजेश पांडे ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहां की नशीले पदार्थों का विक्रय करने वालों की जानकारी प्राप्त कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके ऐसी सूचना उपलब्ध कराने वाले की पूर्णता जानकारी गुप्त रहेगी। वही इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला में किच्छा कोतवाली पुलिस के अनुसार आदेश पांडे व समस्त स्टाफ को विश्वास दिलाया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए, जो भी ज़िम्मेदारी उन पर डाली जाएगी वह उसको निभाने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस मौके पर एडवोकेट पूरन भट्ट,कौशल गुप्ता प्रकाश पाठक अरमान किच्छा पुलिस के सिपाही ब्रिजमोहन सिंह रामेश्वर सिंह गंगा सिंह प्रवेश गुप्ता मौजूद थे।





















