
– मेडी मोहन कोरंगा
ऊधम सिंह नगर – जिले के किच्छा के शांतिपुरी में गोला नदी के तट पर नर लैपर्ड का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैली गई है। घटनास्थल के आसपास लैपर्ड के संघर्ष के निशान मिलने की बात भी सामने आ रही है।
नर लैपर्ड की मौत आपसी संघर्ष की वजह से मानी जा रही है,जिससे आसपास क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में है। हालांकि अभी तक लैपर्ड ने किसी जानवर या आमजन पर कोई हमला नहीं किया है। लेकिन ग्रामीणों में असुरक्षा बनी हुई है।
मृत नर लैपर्ड के शव सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
वन आरक्षित सीमा गौला नदी तट पर घास काटने गई ग्रामीण महिलाओ ने घास के बीच एक मृत लैपर्ड देखा था। जिसकी सूचना तुरंत ही वन विभाग को दी गई थी।
अनिल जोशी ने बताया नर लैपर्ड की उम्र लगभग ढाई वर्ष होगी तथा प्रथम दृष्टिया यह लग रहा है कि आपसी संघर्ष से लैपर्ड की मौत हुई होगी। घटना स्थल पर इसी तरह के साक्ष्य दिखाई दिये है।
इस दौरान वन रेंजर ए के जोशी, डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा कुलदीप सतेंद्र नाथ दुबे, अर्जुन भाकुनी, राजेन्द्र लटवाल मनोहर जोशी आदि मौजूद थी।





















