
– अज़हर मलिकबाजपुर – भले ही प्रदेश सरकार ने लोगों को मानसून के मौसम में बारिश से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए बाढ़ कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारियों को तैनात किया है। लेकिन बाजपुर की तहसील में बना बाढ़ कंट्रोल रूम मात्र खानापूर्ति बनकर रह गया है। यही कारण है कि बाजपुर के बाढ़ कंट्रोल रूम में कर्मचारी तो तैनात कर दिए गए हैं। लेकिन बीते लंबे समय से कंट्रोल रूम में लगा टेलीफोन काम नहीं कर रहा है। जिससे तहसील प्रशासन को क्षेत्र में होने वाली समस्याओं की जानकारी की जरा भी सूचना नहीं है।
उत्तराखंड सरकार लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी जनसमस्याओं की तरफ जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि मानसून के मौसम में बारिश से लोगों को होने वाली परेशानियों की अधिकारियों को जरा भी जानकारी नहीं है।
बता दें कि बीते कुछ दिन पूर्व लगातार हुई बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगर क्षेत्र में हुए जलभराव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन स्थानीय प्रशासन लोगों की समस्याओं की जानकारी न होने के चलते समस्याओं को दूर नहीं कर सका है। जिसका मुख्य कारण बाजपुर तहसील में प्रशासन द्वारा बनाए गए बाढ़ कंट्रोल रूम में टेलीफोन का सही न होना बताया जा रहा है।
जहां बीते कई दिनों से टेलीफोन खराब स्थिति में पड़ा हुआ है। जिससे लोग अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक नहीं बता पा रहे हैं। जिससे लोगों को बारिश से होने वाली परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वही जब इस मामले में बाढ़ कंट्रोल रूम के कर्मचारी कमल देव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टेलीफोन खराब होने की वजह से बारिश की जानकारी दी वह अपने मोबाइल फोन से अपने उच्चाधिकारियों को देते हैं। वही तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने कहा कि टेलीफोन का बिल जमा करवा दिया गया है, लेकिन फोन नही चल रहा है। जिसको जल्द सही करवा दिया जाएगा।





















