रुद्रपुर – समजा में अपनी समाजसेवा के माध्यम से अलग पहचान रखने वाले अग्रवाल सभा रूद्रपुर का 2021-23 वार्षिक चुनाव मतदान के माध्यम से संपन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष पद पर 175 मत पाकर गौतम रुंगटा अध्यक्ष बने उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बलराम अग्रवाल को 15 मतो से पराजित किया। जबकि तीसरे प्रत्याशी मोहन मित्तल को मात्र 15 मत मिले।
वही सचिव पद पर कुशाल अग्रवाल विजयी रहे उन्होंने संजय गुप्ता को पराजित किया। चुनाव के बाद जीते प्रत्याशियों का सभी लोगो ने ज़ोरदार स्वागत किया।
समाज सेवी विजय गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज का यह संघठन बिना किसी भेदभाव के लोगो की समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता है। यह गैरराजनीतिक संघठन है। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि यह समाज सेवा में नई ऊर्जा के साथ आगे कदम बढ़ाएंगे।





















