रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने एक वीडियो जारी करके पुलिस कर्मियों के परिवारजनों द्वारा कल यानी 25 जुलाई को प्रदर्शन न करने की अपील की गई है। यह प्रदर्शन पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को किये जाने की सूचनाये मिली थी। जिसको लेकर एसएसपी को यह अपील जारी करनी पड़ी।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि उक्त ग्रेड पे को लेकर पुलिस मुख्यालय के लगातार प्रयास व शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा।
उनका कहना है कि पुलिस संयम बनाये रखे यह अनुशासित बल है तथा ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे विभागीय गरिमा के प्रतिकूल प्रबाव पड़े। पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के कल्याणार्थ उत्तराखंड पुलिस सदैव तत्पर है। इस समस्या का निदान भी हो जायेगा।





















