
रुद्रपुर – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कल रुद्रपुर प्रस्तावित दौरे को लेकर पूरे जिले के भाजपा के पदाधिकारियो,कार्यकर्ताओ से लेकर विधायक लगे हुए है। यह दौरा इस लिए भी खास है कि कल मुख्यमंत्री जिले को बड़ी सौगात दे सकते है। जिससे न केवल क्षेत्र के भाजपा विधायकों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की नैया भी पार लगाने में मदद मिलेगी।

किच्छा से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला का कहना है कि पुष्कर सिंह धामी युवा चेहरे को हाई कमान ने राज्य की बागडौर सौप कर नई ऊर्जा प्रदान की है। वो ज़मीन से जुड़े नेता है। उन्हें राज्य की समस्याओ की बेहतर समझ है। उसका समाधान कराने में तेज़ी आई है,जिससे राज्य वासियो के साथ ही आमजन को भी उनसे बहुत उम्मीदे है। साथ ही स्थानीय लोगो को रोज़गार देने के उनके फैसले का भी सब जगह स्वागत हो रहा है।

रुद्रपुर के हिन्दू हृदय सम्राट के नाम से चर्चित रुद्रपुर के भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल मुख्यमंत्री के दौरे को अपना बहुत बड़ा सम्मान बताते है। उनका कहना है कि वो मेरे परिवार के सदस्य की तरह है,सबसे पहला जिले में दौरा मेरे क्षेत्र में रख कर मुझे बहुत सम्मान दिया है। जिसको सब्दो में ब्यान नहीं किया जा सकता। वो यहां आकर काफी बड़ी सौगात देने वाले है। उनके मुख्यमंत्री बनने से पूरे उत्तराखंड का विकास होगा।


सामजिक कार्य करने की वजह से रुद्रपुर के सोनू सूद कहे जाने वाले भाजपा के नेता भारत भूषण चुघ का कहना है कि पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद रुद्रपुर में उनकी आमद से ही जिले वासी गदगद है। यह हमारे लिये सौभाग्य की बात है कि उन्हें हमारी समस्याओ की जानकारी है। वो इसका हल मिनटों में करेंगे,उनकी विकासिये सोच हमेशा रही है। वो भले ही आज बड़ी कुर्सी पर बैठे हो। लेकिन वो हर कार्यकर्ता का सम्मान करते है। उनके नेतृत्व में राज्य में भाजपा का कद बड़ा है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी का कहना है कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद रुद्रपुर दौरे से हमारे अंदर बहुत ऊर्जा का संचार हुआ है। मुख्यमंत्री सबको साथ लेकर चल रहे है,अभी कम समय में ही उन्होंने राज्य वासियो के लिये जो योजनाये शुरू की है। उसका लाभ लोगो को ज़रूर मिलेगा। वही जानकारों का कहना है कि कल मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में काफी बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो सकते है।
जो भी हो, राज्य की बागडोर पुष्कर सिंह धामी को सौपने से पहले निशाने पर रही भाजपा आज दूसरो पर निशाना साध रही है। देखना यह होगा कि युवा चेहरे से आगामी विधानसभा चनाव में भाजपा फिर से सत्ता में लौट पाती है या नहीं ?





















