
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – अब उत्तराखंड की राजनीति में बंगाली समुदाय अपनी दमदार दस्तक देने के लिये अपने संघठन को मज़बूत कर रहा है। ऊधम सिंह नगर जिले की तराई में काफी बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय बसा हुआ है। लेकिन सभी राजनीतिक दलों द्वारा उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझ कर इस्तेमाल किया गया। इसकी समस्याओ को अभी तक अनसुना किया जाता रहा है। राज्य में सिर्फ दो बार ही बंगाली समुदाय से जुड़े प्रेमानंद महाजन विधायक रहे है। इसके बाद इनका कोई प्रतिनिधि विधानसभा में नहीं पहुंच सका। जिसकी टीस इस समुदाय में है।
अब अपने राजनीतिक अधिकारों के लिये राज्य भर के बंगाली समुदाय को एक सूत्र में पिरोने के लिये प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति का संघठन का गठन किया गया है। जो इनकी समस्याओ को मुखर होकर उठाएगा। रुद्रपुर के नगर निगम के हाल में इस संघठन की नगर इकाई का गठन सर्व सम्मति से किया गया है। जिसमे बंगाली कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष आलोक राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मीडिया से जुड़े तापस विश्वास को दी गई है।

अब प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से आलोक राय को अध्यक्ष चुना गया रुद्रपुर नगर का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नव कुमार सानू ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन विश्वास, महासचिव प्रकाश मलिक ,संगठन सचिव शिवपद सरकार, सह सचिव गौरव दास, कोषाध्यक्ष कृष्णा सरकार, नगर मीडिया प्रभारी मानस बैरागी वही प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश स्तर पर मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी तापस विश्वास को दी गई ।
बैठक में बंगाली समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, वही समुदाय के वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाली समुदाय लंबे समय से प्रदेश में उत्पीड़न का शिकार होता आ रहा है जिसके लिए अब समुदाय को एकजुट होने की आवश्यकता है तभी बंगाली समुदाय अपने हक की लड़ाई लड़ सकता है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में काफी भारी संख्या में बंगाली समुदाय के लोग निवास करते हैं। लेकिन यहां की राजनीतिक दोनों ही बड़ी पार्टी बंगाली समुदाय को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है किसी भी पार्टी कभी बंगाली समुदाय को उनका हक देने का काम नहीं किया वही सदैव ही समुदाय के हक का हनन किया है। लेकिन अब बंगाली समुदाय यह साबित कर देगा कि समुदाय अब अपने हक के हनन पर चुप बैठने वाला नहीं है, कोई भी राजनीतिक पार्टी हो अगर समुदाय के हक का किसी ने भी हनन किया तो उसका पुरजोर विरोध करते मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा ।
वही इस बैठक में प्रदेश बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर गांगुली, जीवन राय, उत्तम दत्ता, परिमल राय,तरुण दत्ता,दिलीप अधिकारी, प्रश्नजीत राय ,शंभू साना ,विधान दास ,संजीत खान दीपक बराल , सुजीत दास विकास विकास मलिक पार्षद बबीता बैरागी , अमित वैद्य आदि सभा के दौरान मौजूद रहे। सबसे बड़ी बात इस बैठक में यह रही कि विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता भी अपने समुदाय की एकता के लिये एक मंच पर थे।





















