– इंडिया नज़र ब्यूरो
रूद्रपुर – भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराने के लिए व्यापक विचार विमर्श कर चुनावी रणनीति बनाई गयी। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद जी, मुख्य वक्ता सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के पूरी शिद्दत से काम कर रही है। सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से पार्टी संगठन ने हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया है। सरकार और संगठन के प्रयासों से ही प्रदेश में कोरोना को रोकने में सफलता मिली है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी के रूप में युवा सीएम देकर युवाओं में नई उर्जा का संचार किया है। धामी के सीएम बनने से युवा शक्ति में भारी उत्साह है। युवाओं का यह जोश पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में 60 से अधिक सीटों पर विजय पताका फहराने में मददगार साबित होगा। प्रभारीx मंत्री ने कहा कि पार्टी के लिए एक एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी अपने परिवार का हिस्सा मानकर उसे आगे बढ़ने के अवसर देती है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि नये मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने जनता की उम्मीदों के अनुसार योजनाओं को धरातल पर उतारने का अभियान तेज कर दिया है। 22 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की योजना पर काम शुरू हो गया है साथ ही निजी क्षेत्र और स्वरोजगार के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। आने वाले दिनों में उत्तराखण्ड में हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और उत्तराखण्ड में पलायन की समस्या से भी निजात मिलेगी।
मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि कोरोना काल में, कार्यकर्ताओं ने बूथ लेवल पर सेवा के कार्यों से मिसाल पेश की है। इसका लाभ पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। पार्टी में अनुशासित होकर निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। आज खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी का सीएम बनना यह प्रमाणित करता है कि भाजपा एक साधारण से व्यक्ति को भी राजनीति के शिखर तक पहुंचा सकती है। श्री भट्ट ने कहा कि पार्टी ने मिशन 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए अभी से जुट जायें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए सरकार की योजनाआं का प्रचार प्रसार करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन आज पूरे देश में मजबूत होता जा रहा है। भाजपा की नीतियों से विपक्षियों के हौंसले चुनाव से पहले ही पस्त हो चुके हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार ने जनहित में ऐतिहासिक फैसले लेकर मजबूत इच्छा शक्ति का परिचय दिया है। कोरोना के गंभीर संकट से निपटने में मोदी सरकार ने जो सटीक रणनीति से काम किया है उसके लिए विश्व के अन्य देश भी भारत की सराहना कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा की विकासपरक और जनहित की सोच की बदौलत पार्टी आज घर घर में अपनी पैठ मजबूत कर चुकी है। इसी कारण उन्हें सौभाग्य प्राप्त है कि उनके कार्यकाल में आज उधम सिंह नगर में 9 में से 8 विधायक दो नगर निगम महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष 83 प्रतिशत सहकारी समितियां सहकारी बैंक चेयरमैन और ब्लॉक अध्यक्ष पद पर भाजपा के लोग है जिले में इसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन की बदौलत लगातार कई चुनावों में पार्टी का परचम लहराया है। आगे भी जीत का यह सिलसिला जारी रहेगा। बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि यतीश्वरानंद जी, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट सहित अन्य अतिथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक में कोरोना महामारी में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट खिलेंद्र चौधरी आशीष गुप्ता विधायक सौरभ बहुगुणा विधायक राजेश शुक्ला विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा सुरेश परिहार मेयर रामपाल सिंह उषा चौधरी विवेक सक्सेना हिमांशु बिष्ट राजेश सिंह मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी मनोज पाल कमलेंद्र सेमवाल गुंजन सुखीजा योगेश वर्मा राजेंद्र श्रीधर ईश्वरी राठौर उत्तम दत्ता विकास शर्मा भारत भूषण चुप शैली फुटेला मंजू बूंदी विपिन जल्होत्रा गुरविंदर गुरविंदर सिंह चंडोक नेत्रपाल मौर्य सरबजीत सिंह श्वेता मिश्रा अंबिक चौधरी सुशील यादव राकेश सिंह सुनील यादव गजेंद्र सिंह प्रजापति रमेश जोशी, अजीत शाह, गफ्फार खान,





















