
– अज़हर मलिक काशीपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के विकसित होते शहरों में आज अतिक्रमण की ही मुख्य समस्या बन गई है,इसका कारण शहर नियोजित विकास न होना सबसे बड़ा कारण है। जिसके कारण हर शहर में कहीं न कही जाम की समस्या से जनता को जूझना पड़ता है. जब भी कोई मकान या दुकान निर्माण रत होता है, तो नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी कुछ नहीं करते जिससे रातो रात सड़को पर अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है।
अब नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही लोगों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। तहसील रोड पर मनमानी तरीके से बनी दुकानें और कोतवाली रोड पर सड़क पर बनी दुकानों से सड़कों का चौड़ीकरण खत्म हो जाता है। जिससे लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
कोर्ट के आदेशों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति करते हुए दिखाई देते हैं कुछ दिनों बाद फिर शहर में अतिक्रमण की वही समस्या सामने आ जाती है। जिस को लेकर काशीपुर में नई नियुक्त एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने नगर निगम और तहसील के अधिकारियों के special task force नाम टीम का गठन किया है और सख्त हिदायत देकर निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाया जाए और लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाया जाए।
देखना यह होगा कि नगर निगम और यह टीम नगर में कितना अतिक्रमण हटाने में सफल होती है ?





















