
– मुन्ना अंसारी
लालकुआँ – कांग्रेस सेवा दल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया,जिसमें एडवोकेट नाज खाँन को लालकुआँ इकाई का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,वही रजनी को ब्लॉक अध्यक्ष, गोकर्ण बिष्ट उर्फ मुन्ना को कांग्रेस सेवा दल का जिला महासचिव बनाया है।
एक होटल में कांग्रेस सेवा दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमे सर्वसम्मति से एडवोकेट नाज खाँन को महिला कांग्रेस सेवा दल का लालकुआं नगर अध्यक्ष तथा रजनी को बरेली रोड का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि गोकर्ण बिष्ट उर्फ मुन्ना को जनपद नैनीताल का महासचिव मनोनीत किया गया है। जिसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने इस अवसर पर नव मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण करते हुए उनका स्वागत किया वही समस्त मनोनीत पदाधिकारियो ने कांग्रेस सेवा दल की मजबूती का संकल्प लेते हुए अपने पद का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करने का भरोसा दिया।
कांग्रेस सेवा दल की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र दुर्गापाल ने कहा कि सेवादल अब प्रत्येक बूथ स्तर पर जाकर संगठन को मजबूत करेगा उन्होंने कहा कि सेवा दल के कार्यकर्ता घर-घर गांव गांव जाकर लोगों की समस्या सुनेंगे तथा उनके समाधान का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल शीघ्र ही बढ़ती महंगाई बेरोजगारी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगा ।
इस अवसर पर सेवादल के जिला अध्यक्ष कृष्णा शाह, महिला कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष विमला जोशी, ललित मोहन आर्य, मुकेश कुमार, राजेंद्र सिंह चौहान, फूला देवी, जीनत, खुशाल सिंह मेहता आदि लोग मौजूद थे बैठक की शुरुआत वंदे मातरम से तथा समापन राष्ट्रगान से किया गया।





















