– अजहर मलिक
बाजपुर – निकटवर्ती ग्राम चकरपुर में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले रेलवे अंडरपास का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों को जल्द ही रेलवे अंडरपास का कार्य पूरा होने की बात कही।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे बाजपुर के ग्राम चक्र पर पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने 2करोड़ 53 लाख की लागत से बनने वाले रेलवे अंडरपास का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती दिखाई दी। जहां सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के विपरीत लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
इतना ही नहीं शिलान्यास के उपरांत मिठाई लेने के लिए इस कदर अव्यवस्थाएं दिखाई दी कि मिठाई लेने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता द्वारा लंबे समय से रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की जा रही थी। जिसका कार्य शुरू किया जा चुका है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी वह है क्षेत्र की जनता से किए वादों को पूरा करते रहेंगे।





















