
रुद्रपुर – देश में जानलेवा बन रही कोरोना महामारी से बचाव के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना आवश्यक है। जिसके लिए वह स्वयं के साथ अपने परिवार का कोविड टेस्ट कराएं ताकि जांच रिपोर्ट आने पर सम्पूर्ण परिवार सुरक्षित रह सके।
यह बात वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने ग्राम प्राथमिक विद्यालय, दानपुर में आयोजित कोविड-19 टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ करने के पश्चात उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
गौरतलब है कि यह कैंप समाजसेवी भारत भूषण चुघ, ग्राम प्रधान पूजा वर्मा, मंदीप वर्मा एवं चिकित्सा विभाग के सौजन्य से ग्राम में आयोजित किया गया है। श्री चुघ ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा 18 वर्ष आयु से अधिक के समस्त लोगों को वैक्सीन नि:शुल्क लगाने की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए सभी को पूर्व में ऑनलाइन स्टाल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। अपना नंबर आने पर वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।
श्री चुघ ने कहा की कोरोना महामारी से बचाव के लिए ग्रामीणों को कोविड-19 के अंतर्गत एंटीजन व आरटी पीसीआर की टेस्टिंग करानी चाहिए। ताकि हर व्यक्ति को जांच रिपोर्ट आने के पश्चात यह ज्ञात हो सके कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है या नहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना से स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ दूसरों को भी कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक करना चाहिए। आयोजित कैंप में ग्राम का कोई ऐसा व्यक्ति ना रहे जो कोविड-19 टेस्टिंग से वंचित हो।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से ग्रसित लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी कई परेशानियों का समाधान किया। अपने संबोधन में ग्राम प्रधान पूजा वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण कोरोना संक्रमण के प्रभाव से भली भांति परिचित हैं। ग्राम में कोविड-19 गाइडलाइन का भी पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। जिसमें सभी ग्रामीण पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कैम्प में 134 लोगों का टीकाकरण एवं 42 लोगों की आरटीपीसीआर की जाँच की गई।
आपको बता दे कि ग्राम दानपुर व सामिआ लेक सिटी आवासीय कालोनी में संयुक्त रूप से छः बार कैम्प का आयोजन किया गया है। ग्रामीणों ने कैंप आयोजित करने के लिए समाजसेवी भारत भूषण चुघ व चिकित्सा विभाग का आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजन में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों का भी आभार जताया। इस अवसर पर डॉ हेमंत सिंह अरुण सिंह बघेल, दीपक जोशी, आशा कार्यकर्ता चंपा कनवाल, इंदु रावत, हेमा शाही, विद्युत भट्टाचार्य, ब्रजकिशोर, रामनिवास क्षेत्र पंचायत सदस्य राखी जोशी, राकेश जोशी, राज कलसी, करण सिंह, दीपक राणा, सहित दर्जनों लोगों ने दर्जनों लोग उपस्थित थे।





















