– अज़हर मलिककाशीपुर – क्या कोई सगी माँ अपनी ही नाबालिग बेटी को शादी के बहाने बेच सकती है,जी हां ऐसा ही एक मामला जब सामने आया जब बेचीं गई नाबालिग लड़की अपनी सूझबूझ से वहा से भाग आई और उसने 112 नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इस लड़की को उसकी सगी माँ ने लड़की की मौसी और मौसा के साथ मिलकर यह खेल खेला था और उसे शादी के नाम पर राजस्थान बेच आये थे।
अब पुलिस ने इस पूरे मामले की तहकीकात कर दो महिलाओ सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में पांच लोग फरार है।
पुलिस को पीड़िता ने जानकारी दी कि उसके परिजनों ने कुछ लोगो से मिलकर उसे राजस्थान के जिला रेवाड़ी निवासी टोनी पुत्र महेंद्र सिंह के हाथो बीते माह 14 जनवरी को बेच दिया था। जिनके चंगुल से बचकर वह काशीपुर भाग आई तो उसके मौसा और मौसी आज आरोपी टोनी के साथ जबरन उसको पुनः अपने साथ ले जाने के लिए दबाव बना रहे है।
पुलिस को 112 नंबर पर जैसे ही सूचना मिली काशीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना कुंडा के ग्राम किलावाली में युवती के घर से मानव तस्करी में लिप्त पीड़िता की मौसी रजनी कौर, मौसा पाल सिंह, और युवती की मां चरणजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं पीड़िता के तथाकथित पति टोनी पुत्र महेंद्र सिंह समेत मानव तस्करी में लिप्त चार अन्य आरोपी भागने में सफल हो गए जिसके बाद वांछित इन पांचों आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया है।
सहायक अपर पुलिस अधीक्षक और काशीपुर क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रलाद कोंडे ने कहा है कि पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है ,यह बाल विवाह और लड़की को बेचे जाने का मामला है। किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा।





















