किच्छा – प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता को राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। राशनकार्ड ऑनलाइन ना हो सकने के कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। कोरोना महामारी के इस कठिन समय में जबकि लोगों के पास आय के साधन नहीं रह गए हैं, ऐसे समय में सरकार के द्वारा दिया जाने वाला राशन भी नहीं मिल रहा है जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के शासनकाल में नये राशनकार्ड नहीं बन रहे हैं और पुराने राशनकार्ड को ऑनलाइन करने की कोई निश्चित व सुलभ प्रक्रिया नहीं है।
इसके विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं नें तहसील प्रांगण में विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया तथा इस सन्दर्भ में किच्छा तहसीलदार के माध्यम से मुख्य सचिव-उत्तराखंड शासन को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि लोगों के राशनकार्ड शीघ्र ऑनलाइन कराये जाएँ तथा नए राशनकार्ड बनवाये जाएँ।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरुन तनेजा, विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू तिवारी ,डॉ गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु महामंत्री दर्शन कोहली नगर पालिका अध्यक्ष किच्छा, संजीव कुमार सचिव ,नारायण सिंह बिष्ट पूर्व अध्यक्ष ,राजेश प्रताप सिंह, सुरेश पपनैजा , बंटी पपनेजा ,फिरदोस सलमानी ,प्रेम आर्य, अकरम खान जावेद मलिक रिजवान अहमद एम यू खान ,विक्रम कोरंगा, विनोद कोरंगा महिपाल सिंह बोरा ,दानिश मलिक ,आरिफ ,जगरूप सिंह गोल्डी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।





















