
– अज़हर मलिकऊधम सिंह नगर – उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होती हुई दिखाई दे रही है, लगातार पार्टियां अपने आपको जनता का हमदर्द बनने की कोशिश में लगातार कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करती हुई दिखाई दे रही हैं।
भाजपा का प्रोग्राम हो कांग्रेस का हो या आम आदमी पार्टी का लगातार नियमों से अधिक लोगों को एकत्र कर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए दिखाएं दे रहे हैं। इन राजनीति पार्टियों का ना तो कानून का डर है नहीं कोरोना का ,कानून के रक्षक जो लगातार कोविड-19 का नियमों का उल्लंघन करने वाली जनता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन राजनीति पार्टियों के सामने कानूनी नुमाइंदे बोने दिखाई दे रहे हैं, कानून के रक्षक इन के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। हाल ही में कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का राशन वितरण प्रोग्राम हो या कांग्रेस का प्रदर्शन और आम आदमी पार्टी के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम हो सब जगह कोविड-19 केे नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दे रही है। सभी राजनीति पार्टियां एक-दूसरे को पर तंज तो कसती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन नियमों की सबसे जमकर यही धज्जियां उड़ा रही हैं,जिसका खामियाजा आने वाले समय में फिर से जनता को ही भुगतना ओढ़ सकता है।





















