
- निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर हुआ मुकदमा दर्ज
- कोरोना काल में लूट मचाने वाले अस्पताल पर बड़ी कार्यवाही
- पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद हुआ मुकदमा दर्ज
– अज़हर मलिककाशीपुर – करोना काल में सरकार द्वारा कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अधिकृत किये गये निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के मामले में काशीपुर पुलिस ने ‘आयुष्मान हॉस्पिटल’ ‘के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया है।
गौरतलब है कि बीते माह कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सरकार द्वारा क्षेत्र के कुछ निजी अस्पतालों को कोविड मरीजों के इलाज के लिए अधिकृत किया गया था, जिसके लिए सरकार मूल्य निर्धारित कर इलाज के निर्देश भी दिये थे, लेकिन निजी अस्पतालों ने सरकारी मूल्यों से अधिक की वसूली कर मरीजों से मनमाने ढंग से पैसा वसूली की थी, जिसको लेकर मरीजों के परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज की थी, शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन ने इस मामले की जांच की, जिसमें आयुष्मान हॉस्पिटल द्वारा अधिक शुल्क लेने की पुष्टि होने पर काशीपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, वहीं अब मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जल्द ही कार्यवाही करने की बात कह रही है।





















