
– अज़हर मलिककाशीपुर – आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली के नाम से फेसबुक की सोशल साइट पर फेक अकाउंट बनाकर अश्लील और भद्दी टिप्पणियां किये जाने का मामला सामने आने पर दीपक बाली ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से करते हुए जांच की मांग की है।
दीपक बाली ने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधी उनकी छवि को धूमिल करने और उनके द्वारा लगातार क्षेत्र के घोटालों को उजागर किये जाने के मामलों को उजागर करने से बौखलाए हुए है ,जो अब इस तरह के कृत कर उनको बदनाम करने की साजिश रच रहे है।
दीपक बाली का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत कर फ़र्ज़ी फेसबुक एकाउंट बनाने वाले के विरुद्धा कड़ी कार्यवाही की मांग की है। जिससे उसकी मंशा उजागर हो सके और उनके विरोधियों के चेहरे उजागर हो सकें।





















